भागलपुर, जून 17 -- कटिहार से चन्दन कुमार कर्ण की रिपोर्ट भेड़िया रेखा स्थित जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं द्वारा आंदोलन और सड़क जाम किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह ने तत्काल प्रभाव से जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्य और संबंधित ट्यूटर का तबादला कर दिया है।

छात्राओं के आंदोलन का असर सिविल सर्जन ने बताया कि छात्राओं की शिकायतों और हालिया घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। आदेश के अनुसार जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर भेड़िया रेखा के प्राचार्य आदित्य सिंहा को हटाकर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर सदर अस्पताल एएनएम ट्रेनिंग में ट्यूटर के रूप में पदस्थापित किया गया है। वहीं जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर की ट्यूटर काजल क...