भागलपुर, अप्रैल 18 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट सेमापुर थाना क्षेत्र के काबर पंचायत के झाड़ी टोला वार्ड संख्या 7 में शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 64 वर्षीय निलंबित होमगार्ड उमेश यादव की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मृतक के परिवार में दहशत का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। टीम ने बारीकी से जांच करते हुए कई महत्वपूर्ण सुराग इकट्ठा किए हैं। मृतक की पत्नी विमला देवी ने गांव के ही सुनील यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 4 बाइकों पर आए थे 15 हमलावर; गांव में तनाव परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में आक्रोश व्याप्त है।...