कटिहार: जनजातीय गरिमा उत्सव पर पूर्वी मुरादपुर में हुआ पौधरोपण
भागलपुर, मई 20 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। जनजातीय गरिमा उत्सव के शुभ अवसर पर बुधवार को प्रखंड के पूर्वी मुरादपुर पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुखिया अर्चना कुमारी, बीडीओ कुमारी प्रियवंदा एवं सीओ अनुपम कुमारी ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ कुमारी प्रियवंदा ने कहा कि जनजातीय समाज का प्रकृति से सदियों पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है, बल्कि यह आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के सम्मान का प्रतीक भी है। वहीं सीओ अनुपम कुमारी ने कहा कि जनजातीय गरिमा उत्सव का उद्देश्य आदिवासी समाज की परंपरा, कला, संस्कृति और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.