भागलपुर, मार्च 1 -- कटिहार। पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार जदयू महानगर अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन चौहान प्लेस में किया गया। अध्यक्षता महानगर के निर्वाची पदाधिकारी नरेश शर्मा ने की। पर्यवेक्षक के रूप में नौशाद आलम विशेष रूप से उपस्थित थे। महानगर के जदयू के चारों सेक्टर अध्यक्ष सहित सभी डेलीगेट के साथ वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।अध्यक्ष को लेकर 9 प्रत्याशियों आशीष बलिदानी, संजय सिंह, रमेश महतो, नीलम सिंह, सज्जन कुमार, अभिषेक सिंह, मुकेश कुमार, अंकित सिंह ,विजय कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। संगठन की मजबूती और आपसी एकता बनाए रखने के लिए सर्वसम्मति का प्रयास किया गया लेकिन सहमति नहीं बन पाई। बाध्य होकर बैठक में महानगर अध्यक्ष को नामित करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया। मौके पर शिव प्रकाश ग...