भागलपुर, जून 14 -- सालमारी, कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट नार्थ ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष प्रसिद्ध समाजसेवी नरोत्तम जोशी के असमय निधन पर सालमारी निवासी चेंबर आफ कामर्स के सदस्य विष्णु अग्रवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की उनके निधन से व्यवसायिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूर्ण क्षति है उनकी कमी हमेशा खलेगी। पूर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल ने कहा की नरोत्तम जोशी सरल स्वभाव समाजिक सरोकार और व्यापारिक समुदाय के हितों के लिए किये गये कार्यों के लिए हमेशा याद किये जायेंगे। सीमांचल क्षेत्र में उनकी पहचान थी। सालमारी व्यवसायिक संघ के गोपाल अग्रवाल, शिव अग्रवाल,आदर्श अग्रवाल, अमित कुमार अग्रवाल, विजय सरावगी,अशोक सरावगी, ललीत बुबना,संजय अग्रवाल, प्रमोद कुमार केडिया, संदीप अग्रवाल, सुबोध शर्मा, विकास अग्रवाल,अरूण सिहानिया, कन्हैयालाल अग...