भागलपुर, फरवरी 17 -- सेमापुर। संवाद सूत्र सेमापुर थाना क्षेत्र के मोहनाचांदपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक कवैया धार गांव में सोमवार की देर रात एक 28 वर्षीय महिला की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मोहनाचंदापुर पंचायत के निवासी एहताशाम हुसैन की पत्नी सरिफा खातून (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सिर पर गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। वही मृतका के पति एहताशाम हुसैन ने बताया कि में मेरी बीवी सोई हुई थी। इस दौरान तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस कर मेरी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। जब तक हमलावरों को पहचानने की कोशिश करते, तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि अज्ञात अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.