कटिहार: गंगा किनारे अवैध खनन स्थल से दो हाईवा जब्त
भागलपुर, मई 20 -- कटिहार,एक संवाददाता बरारी थाना क्षेत्र के ग्राम भंडारतल में गंगा नदी के किनारे हो रहे अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाइवा को जब्त किया है। यह कार्रवाई मंगलवार रात संयुक्त रूप से की गई। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि सीओ,जिला खनन पदाधिकारी एवं बरारी थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि भंडारतल गांव के समीप गंगा नदी के पास अवैध खनन का कार्य चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान अवैध खनन कार्य को तत्काल बंद कराया गया तथा मौके से खनन में प्रयुक्त दो हाइवा वाहन को जब्त कर लिया गया। यह भी पढ़ें- कटिहार : गंगा किनारे अवैध खनन स्थल से दो हाइवा जब्त कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। एसपी ने कहा कि जिले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.