भागलपुर, मई 7 -- कटिहार से चन्दन की रिपोर्ट कटिहार, एक संवाददाता। जिले के झाझा गांव में खेत में काम कर रही एक महिला को सांप ने काट लिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने गुरुवार की सुबह उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों के इलाज के बाद उसकी जान बच गई। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार झाझा गांव निवासी जन्नत खातून मकई के खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान खेत में छिपे एक गेहूंमन सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।परिजनों और आसपास के लोगों ने बिना देर किए महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। चिकित्सक ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.