कटिहार: खेत में उतरे ई-रिक्शा चालक की करंट से मौत
भागलपुर, मई 24 -- कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-4 स्थित तेजा टोला मोहल्ले में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। रात की आंधी-बारिश के बाद खेत में गिरे बिजली के तार ने एक मेहनतकश युवक की जिंदगी छीन ली। हादसे में 32 वर्षीय राहुल कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। राहुल की मौत के साथ ही चार छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जबकि वृद्ध मां और परिवार की जिम्मेदारियों का पूरा बोझ अब अनिश्चितता के अंधेरे में डूब गया है। बताया जाता है कि शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया था। यह भी पढ़ें- कटिहार: खेत में उतरे ई-रिक्शा चालक की करंट से मौत खेत में पानी जमा होने के कारण पूरा इलाका करंट की चपेट में था, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। रविवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.