भागलपुर, जून 21 -- कटिहार से चन्दन कुमार कर्ण मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले में विशेष छापामारी अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान 112.60 लीटर विदेशी शराब और बीयर तथा 19 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। साथ ही एक टेम्पू समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि मद्य निषेध टीम को सूचना मिली थी कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी कोल्ड स्टोरेज के पास अवैध शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने छापेमारी कर एक टेम्पू को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 101.350 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से टेम्पू चालक लालबाबू मेहता और विक्रम कुमार सहनी को गिरफ्ता...