भागलपुर, फरवरी 15 -- कटिहार। एक संवाददाता कटिहार प्रखंड अंतर्गत कोलासी पुल के समीप कारी कोसी नदी में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में शव तैरता देख तत्काल कोलासी पुलिस शिविर को सूचना दिया। सूचना मिलते ही शिविर प्रभारी श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू किया। सूचना की जानकारी मिलते हुए सदर डीएसपी टू रंजन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मुखिया ज्ञान चंद्र मंडल, सरपंच आजाद अली भी पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला गया। पहचान नहीं हो पाने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.