भागलपुर, अप्रैल 25 -- कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट कोढ़ा थाना क्षेत्र के महिनाथपुर पंचायत के पिपरा टोला गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता संगीता देवी उर्फ संजू की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजनों ने ससुराल वाले पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे शव को देखा और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को दिया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। घटना स्थल पर शव को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मृतक के परिजनों के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी मृतक के पति सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद फिर परिजनों को सौंप दी गई है सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेजा जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.