भागलपुर, अप्रैल 19 -- कटिहार से चन्दन कर्ण की रिपोर्ट कुर्सेला थाना क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले का पुलि स ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि 18 अप्रैल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पूर्व विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया है। एसपी ने बताया कि रेलवे पुल के नीचे आरोपी ने कुर्सेला कटरिया निवासी रंजीत सिंह पर गोली चलाई थी। सूचना के सत्यापन के बाद कुर्सेला थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के सेमापुर सिक्कट निवासी धीरेन्द्र सिंह के ...