कटिहार: कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से पहले 20 साल पुराने भूमि विवाद मामले के दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
भागलपुर, जुलाई 12 -- सेमापुर कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट सेमापुर थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत अंतर्गत चंदन नगर गांव में वर्ष 2004 के भूमि विवाद से जुड़े मामले में फरार चल रहे दो आरोपी रायचंदन यादव एवं राजकिशोर यादव ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था।पुलिस के अनुसार, न्यायालय द्वारा आरोपियों के घर की कुर्की-जब्ती का आदेश मिलने के बाद दोनों ने कार्रवाई से पहले ही अपने घर पर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण की सूचना मिलने पर सेमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विधि-सम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में लिया। बताया जाता है कि वर्ष 2004 में भूमि विवाद को लेकर हुए मामले में दोनों आरोपी ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.