भागलपुर, फरवरी 28 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए प्रस्तावित गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में डाइट टीकापट्टी के प्राचार्य डॉ. एहतेशाम अनवर, व्याख्याता आलोक कुमार एवं अशोक कुमार ने BRC कुरसेला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण हेतु कक्षों की उपलब्धता, बैठने की व्यवस्था, बिजली-पानी, शौचालय तथा अन्य मूलभूत संसाधनों की स्थिति का आकलन किया गया। बीआरसी के लेखापाल संजय गोड़ और डाटा एंट्री ऑपरेटर रवि कुमार ने आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराते हुए सहयोग किया। प्राचार्य डॉ. अनवर ने बताया कि शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम शीघ्र निर्धारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.