भागलपुर, जून 6 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट एनएच-31 पर बिशहरी स्थान के समीप शनिवार को गैस सिलेंडर लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटें आई है। बताया जाता है कि गैस सिलेंडर से लदा ट्रक कुरसेला के रास्ते पूर्णिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिशहरी स्थान के पास अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए लोगों में अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...