भागलपुर, मार्च 31 -- आजमनगर, एक संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकर पंचायत के पल्सा गांव में स्थित काली मंदिर में बीती रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है। काली मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और मंदिर में रखें दानपेटी और पीतल का बना घंटा लेकर फरार हो गया। जबकि दान पेटी मंदिर के निकट स्थित मक्के के खेत में पड़ा मिला है। दान पेटी का ताला तोड़ा हुआ था। दान पेटी में रखें रुपए लेकर फरार हो गया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष कौशल कुमार भारती ने बताया कि मंदिर के द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। परंतु अभी तक मंदिर कमेटी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...