कटिहार: कार से 200 लीटर विदेशी शराब बरामद
भागलपुर, जून 24 -- कटिहार, एक संवाददाता सलमारी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की। वाहन जांच के दौरान एक कार से 200 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मामले में पुलिस ने कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।एसपी ने बताया कि 24 जून को सलमारी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध विदेशी शराब लादकर बिरलिया चौक की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिरलिया चौक के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया।जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन से कुल 200 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि बरामद शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.