कटिहार: कार से 126.375 लीटर विदेशी शराब बरामद
भागलपुर, अगस्त 14 -- कटिहार, एक संवाददाता। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलता थाना पुलिस ने एक कार से 126.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। तेलता थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चांदनी चौक के पास एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने चांदनी चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक कार की तलाशी लेने पर उसमें से 126.375 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। मामले में तेलता थाना कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.