भागलपुर, अप्रैल 25 -- कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट जिलावासियों को शहर में ही हवाई सेवा उपलब्ध कराने को लेकर सांसद तारिक अनवर प्रयासरत हैं। केंद्र सरकार ने 200 नये हवाई अड्डों के निर्माण का निर्णय लिया है। इसी आलोक में उन्होंने विभागीय केंद्रीय मंत्री से मिलकर कटिहार में हवाई अड्डा की उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। मंत्री को बताया कि एक समय था जब बिहार के मुख्यमंत्री भी हवाई जहाज से कटिहार हवाई अड्डा पर उतरे थे। विदित है कि संसद में भी उन्होंने उड़ान योजना के तहत कटिहार में हवाई सेवा चालू करने की मांग की थी। उन्होंने कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुनील यादव को सांसद प्रतिनिधि बनाने की जानकारी दी। बताया कि हर प्रखंड में सांसद शिकायत कार्यालय का गठन भी किया जाएगा ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। सांसद प्रतिनिधि को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.