कटिहार: कटिहार-अमृतसर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पर्व-त्योहार में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
भागलपुर, अगस्त 30 -- कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट आगामी पर्व-त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कटिहार से अमृतसर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे पंजाब, बिहार और सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 05736 कटिहार-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 9 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। यह ट्रेन इस अवधि में कुल 12 फेरे लगाएगी।वहीं वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 05735 अमृतसर-कटिहार फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 11 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को होगा। यह ट्रेन भी कुल 12 फेरे लगाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन में दो एसी टू टियर, छह एसी थ्री टियर, आठ स्लीपर क्लास, चार जनरल सेकेंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.