भागलपुर, मार्च 12 -- आजमनगर, एक संवाददाता। स्थानीय बाजार के समीप स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय का गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मुमताज आलम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर बीईओ ने शिक्षकों पर नाराजगी जताई और उन्हें कड़ी चेतावनी दी। बीईओ ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति चिंताजनक है और इसके लिए शिक्षकों की लापरवाही भी जिम्मेदार हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केवल विद्यालय आकर उपस्थिति दर्ज कर लेना ही शिक्षक का कर्तव्य नहीं है, बल्कि छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना और उनके भविष्य के प्रति जिम्मेदार होना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे अभिभावकों से संपर्क कर बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.