कटिहार: ऐतिहासिक धरोहर को डिजिटल रूप देने की पहल, गुरुद्वारा में डीएम ने किया निरीक्षण
भागलपुर, अप्रैल 18 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बरारी प्रखंड के सरदार नगर लक्ष्मीपुर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा परिसर के डिजिटलीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत देशभर में पांडुलिपियों एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और डिजिटलीकरण का कार्य चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखना और उसे आम लोगों तक पहुंचाना है। इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान द्वारा डीएम को सम्मान स्वरूप 'सिरोपा' भेंट किया गया। यह भी पढ़ें- डिजिटल जनगणना की शुरुआत कटिहार में 233 लोगों ने खुद भरी जानकारी वहीं गुरुद्वारा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.