कटिहार: एनजेपी यार्ड में 26 से 28 जुलाई तक सिग्नलिंग अपग्रेड
भागलपुर, जुलाई 19 -- कटिहार से चंदन कुमार कर्ण की रिपोर्ट पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे कटिहार रेल मंडल के अधीन न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) यार्ड में रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित, आधुनिक तथा विश्वसनीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। 26 से 28 जुलाई तक एनजेपी यार्ड में मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर (एमएसडीएसी) की कमीशनिंग की जाएगी। इस दौरान यार्ड में सिग्नलिंग प्रणाली को अपग्रेड करने का कार्य होगा, जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से रद्द, पुनर्निर्धारित, मार्ग परिवर्तित तथा विनियमित किया जाएगा।पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि एमएसडीएसी प्रणाली लागू होने के बाद ट्रेन डिटेक्शन की क्षमता पहले से अधिक सटीक होगी। इससे ट्रेनों का सुरक्षित संचालन, सिग्नलिंग व्यवस्था की विश्वसनीयता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.