भागलपुर, अप्रैल 26 -- कुरसेला से मणिकांत रमण की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर समेली बिशु बाबा मंदिर के पास रविवार को डीसीएम ट्रक और ट्राली ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार डीसीएम पूर्णिया की ओर से आ रही थी, इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रही ट्राली ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में डीसीएम चालक धीरेंद्र यादव (40 वर्ष), निवासी गया, गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को समेली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.