भागलपुर, अप्रैल 11 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट डीएस कॉलेज में बीए सेमेस्टर-1 की 'स्वच्छ भारत' विषय की परीक्षा को लेकर शनिवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एडमिट कार्ड में गलत तिथि छपने के कारण 100 से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गए, जिससे नाराज छात्रों ने जमकर हंगामा किया।जानकारी के अनुसार, छात्र-छात्राएं 11 अप्रैल को परीक्षा देने कॉलेज पहुंचे थे, जबकि उन्हें बताया गया कि परीक्षा 9 और 10 अप्रैल को ही आयोजित की जा चुकी है। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी एडमिट कार्ड में 11 अप्रैल की तिथि स्पष्ट रूप से अंकित थी, इसी आधार पर वे परीक्षा केंद्र पहुंचे। इससे आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर के बाहर सड़क जाम कर दिया और आगजनी करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.