भागलपुर, मार्च 13 -- कटिहार, एक संवाददाता । बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई द्वारा सम्पूर्ण सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के लिए कार्यशाला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एचआईवी-एड्स, एसटीआई तथा ब्लड सेफ्टी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. रामरेखा सुमन, डीपीएम (डेप्कू) शौनिक प्रकाश, पटना से आए एचआईवी-एड्स प्रोग्राम के तकनीकी विशेषज्ञ अजय वर्णवाल, डीआईएस डॉ. मिथिलेश ठाकुर, ब्लड सेंटर के डॉ. बैद्यनाथ तथा परामर्शी डॉ. आभा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में बारसोई, मनिहारी, मनसाही और बलरामपुर सहित आठ प्रखंडों के सीएचओ ने भाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.