कटिहार: एक ही दिन दो बाइक की हुई चोरी
भागलपुर, मई 27 -- बारसोई,निज प्रतिनिधि।बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र में दिनदहाड़े लोगों के घर और बाजार से दो बाइक चोरी हो गई। मामले को लेकर बारसोई बाजार निवासी चंदन भगत ने बारसोई थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनके पिता मुन्ना लाल भगत घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर भोजन करने अंदर गए थे। कुछ देर बाद बाहर निकलने पर बाइक गायब मिली। परिवार के लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। वहीं बारसोई बाजार स्थित मुर्गी हट्टी के समीप से भी एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी हो गई, लेकिन दोनों घटनाओं में अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यह भी पढ़ें- कटिहार: एक ही दिन दो बाइक की हुई चोरी पुलिस दोनों मामले की जाँच में जुट गई है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.