भागलपुर, जनवरी 29 -- कटिहार। एमजेएम महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ चंदना झा महाराष्ट्र के शिरडी में संपन्न अखिल भारतीय सेवानिवृत्त विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संगठन के संपन्न चुनाव में जोनल सेक्रेटरी बनाई गई। गौरतलब है कि डॉ चंदना बिहार स्तर पर संगठन की महासचिव भी हैं। उनके जोनल सेक्रेटरी बनने पर सेवानिवृत शिक्षकों और कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। प्रोफेसर एसपी सिंह,डॉक्टर एसएन कर्ण, डॉ देवानंद साह, प्रोफेसर मनजीत मोहन,डॉ रमेश कुमार सिंह,डॉ अनुग्रह झा,डॉ ब्रह्मदेव साह, प्रदीप कुमार, डॉ रामविलास महतो आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। शिक्षकों ने आशा जताई है कि महंगाई भत्ता का एरियर सहित अन्य लंबित कार्यों के समाधान की दिशा में जोनल सेक्रेटरी अहम भूमिका निभायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.