भागलपुर, मार्च 22 -- अमदाबाद। प्रखंड के घेरा गांव के समीप मेसर्स गोल्डेन कम्पनी द्वारा उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर चले जाने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है एवं घंटों तक ग्रामीणों ने बवाल काटा। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अभियंता, एसडीओ एवं जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।दूरभाष पर संपर्क करने पर पता चला कि पुल निर्माण कार्य में बिजली विभाग का पोल आड़े आ रहा था। विभाग को कई बार पत्र लिखने के बाद पोल तो दूसरी तरफ लगा दिया गया, लेकिन जमीन मालिक द्वारा तार नहीं लगाने देने के कारण कंपनी ने काम बीच में ही छोड़ दिया। मालूम हो कि आजादी के बाद से लेकर आज तक अमदाबाद-छोटा रघुनाथपुर पार दियारा मुख्य सड़क पर साल में लगभग आठ माह तक कीचड़ एवं बाढ़ का पानी झेलकर ग्रामीण आवागमन करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...