भागलपुर, अप्रैल 29 -- कटिहार से चन्दन कुमार कर्ण की रिपोर्ट कटिहार, एक संवाददाता । जिले के आबादपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कुल 36 ग्राम स्मैक, 3,110 रूपये नकद, एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और एक डिजिटल तराजू बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि बीती रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बलियाघाटी और काजीटोला चौक के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. अफसर (40), हमायूं कबीर (20), मो. हिमायत (32), जलाल (48) और मिस्तर उर्फ प्रदीप (27 ) शामिल हैं। सभी आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.