कटिहार: आपत्तिजनक हालत में मिले नाबालिग जोड़े की कराई शादी
भागलपुर, मई 11 -- कुरसेला से मणिकांत रमन थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग प्रेमी युगल की ग्रामीणों द्वारा जबरन शादी कराए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया और विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, किशोर अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और काफी देर तक हंगामा होता रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने किशोर का आधा सिर मुंडवा दिया और भीड़ के दबाव में किशोर से किशोरी की मांग में सिंदूर डलवाकर दोनों की शादी करा दी। पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। घटना के बाद इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.