कटिहार: आज से तपेगा कटिहार, 38 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
भागलपुर, अप्रैल 20 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट कटिहार जिले में अब गर्मी का तेवर और तेज होने वाला है। अगले 48 घंटे के भीतर दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की संभावना है। मौसम विभाग के संकेत और कृषि विज्ञान केंद्र के आकलन के अनुसार दिन के तापमान में करीब चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है । ऐसे में लोगों को तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं का दोहरा असर झेलना पड़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले में 34 डिग्री अधिकतम एवं 24 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- कटिहार: गर्मी और पछवा हवा से आम लीची पर संकट यह भी पढ़ें- अगले 24 घंटे में तीन डिग्री चढ़ेगा तापमान यह भी पढ़ें- Bihar Weather: 3 दिन गर्मी सताएगी, 23 अप्रैल से मिलेगी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.