भागलपुर, मार्च 12 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत मेघु टोला जाने वाली सड़क आजादी के बाद से अब तक पक्की नहीं हो सकी है। कच्ची सड़क और आरसीसी पुल के एप्रोच पथ नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार जहां राज्य में सड़क नेटवर्क मजबूत होने का दावा कर रही है, वहीं मेघु टोला के सैकड़ों ग्रामीण आज भी कच्ची सड़क के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं।मेघु टोला गंगा नदी के किनारे स्थित होने के कारण यहां के लोगों को हर साल बाढ़ और कटाव की समस्या झेलनी पड़ती है। बाढ़ के दौरान कच्ची सड़क की हालत और खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। बरसात के मौसम में इस मार्ग से गुजरना बेहद कठिन हो जाता है। ग्रामीण प्रताप मंडल ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.