कटिहार: आजमनगर में सेवा सेतु कैंप
भागलपुर, सितम्बर 18 -- आजमनगर, एक संवाददाता प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर आजमनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस कैंप में ग्रामीणों और बिजली उपभोक्ताओं को योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जा रही है। कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय उपभोक्ता पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों से योजना से जुड़ी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे घरेलू बिजली खर्च में कमी लाने के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। कैंप में लोगों को सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, योजना के तहत मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.