कटिहार: आजमनगर के पांच पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर वोटिंग
भागलपुर, अप्रैल 20 -- आजमनगर एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायत में सुबह 7:00 से मतदान कार्य आरंभ हो चुका है। प्रशासनिक स्तर पर सभी बूथों में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही थाना अध्यक्ष नीरज कुमार दलबल के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं। प्रखंड निर्वाची अधिकारी सरोज कुमार चुनाव का बागडोर संभाले हुए हैं। प्रशासनिक महकमा निष्पक्ष तथा भय मुक्त चुनाव कराने हेतु कटिबद्ध नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र में मलिकपुर,मुकुरिया, तेघरा, हरनागर तथा बैरिया पंचायत में पैक्स चुनाव हो रहा है। प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव हो रहा है। पैक्स चुनाव हेतु प्रखंड निर्वाचन अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार पंचायत के सभी बूथों पर सशस्त्र बल तैनात किए हुए हैं। यह भी पढ़ें- 56 मतदान केंद्रों पर आज पैक्स चुनाव, सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.