कटिहार: आंधी तूफान से मक्के की फसल बर्बाद
भागलपुर, मई 15 -- आजमनगर से मुन्तखब बेमौसम बरसा तथा लगातार हो रहे आंधी तूफान के कारण प्रखंड क्षेत्र के लाखों एकड खेतों में लगे मक्के की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों के साल भर की पूंजी बर्बाद हो चुकी है। ऐसे ही महंगाई की मार से जूझ रहे किसान प्राकृतिक आपदा के कारण कर्ज तले डूबने को बेबस हो चुके हैं। बताया जाता है कि बेमौसम वर्षा तथा आंधी तूफान से केवल मक्के की फसल ही नहीं बल्कि गेहूं, जुट, आम,लीची आदि फल व फसल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि मखाना की फसल के लिए लगातार हो रहे वर्षा फायदेमंद साबित हो रहा है। मखाना की फसल में सिंचाई करनी पड़ती थी। लगातार हो रहे वर्षा से सिंचाई के लिए होने वाले डीजल अथवा बिजली की खपत पर खर्च की बचत हो रही है। प्रखंड क्षेत्र के किसानों में पृथ्वीराज सिंह, निशांत कुमार सिंह,बसंत सिंह, अशरफुल हक,मीर राजा आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.