कटिहार: आंधी तूफान से चरमराई बिजली की व्यवस्था सहित कई टीन के मकान गिरे
भागलपुर, मई 26 -- मनसाही से शशि रमण की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र में बीती रात्रि चक्रवाती तूफान की वजह से प्रखंड क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। सोमवार की रात्रि से मंगलवार की दोपहरी तक बिजली व्यवस्था पूरे क्षेत्र में पूरी तरह से ठप रहा। जबकि इस चक्रवर्ती तूफान की वजह से प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो परिवार का टीन का छप्पर उड़ जाने से सभी परिवार बेघर हो चुके हैं।दनिहाँ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद नौशाद आलम वार्ड सदस्य मोहम्मद वारिस ने बताया कि इस आंधी तूफान में दनिहाँ पंचायत के फुदकीपुर गांव में प्रमिला खातून कोहिनूर खातून मजुमा खातून आदि सहित एक दर्जन से अधिक परिवार का घर गिर जाने से सभी परिवार बेघर हो चुके हैं। वस्तु स्थिति की जानकारी अंचल अधिकारी आजमनगर को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.