भागलपुर, अप्रैल 19 -- मानसाही (कटिहार) से अजय कुमार की रिपोर्ट बीते रात्रि आयी आंधी और बारिश से मनसाही परिक्षेत्र में व्यापक असर देखा गया। आंधी और बारिश से किसानों को मकई एवं साग सब्जी के फसलों के साथ-साथ केला आम और लीची के फसल को भी जहाँ नुकसान पहुंचा है। वहीं क्षेत्र में कई जगह बड़े-बड़े पेड़ गिरने एवं बिजली के पोल गिरने से काफी नुकसान हुआ है। इस कारण क्षेत्र में बिजली 18 घंटे तक बाधित रही। और उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वही फसलों के नुकसान को लेकर किसान चिंतित दिखे। और मुआवजे की मांग की। यह भी पढ़ें- सुपौल: आंधी-बारिश से पिपरा में भीषण तबाही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.