भागलपुर, अप्रैल 16 -- कटिहार से चन्दन कुमार कर्ण की रिपोर्ट कटिहार। कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किए गए। यह कार्रवाई कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक के पास की गई। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगाढ़ा कुंदन कुमार और विपिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं, जिससे कानून -व्यवस्था को खतरा हो सकता था। एसपी ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद कोढ़ा थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ फुलवरिया चौक के पास छापेमारी की। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.