भागलपुर, मई 26 -- कटिहार से चन्दन कुमार की रिपोर्ट बलरामपुर थाना क्षेत्र के भिलाई गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अज्ञात अपराधियों ने एक टोटो चालक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी और शव को मक्के के खेत में फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भिलाई गांव निवासी बाबू लाल नुनिया (40) के रूप में हुई है। वह टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जाता है कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह हरिपुर गांव से अपने घर भिलाई लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- बिहार में खौफनाक वारदात, अवैध संबंध के शक में टोटो चालक की निर्मम हत्या; दोनों हाथ काटकर मक्के के खेत में फेंका शव अपराधियों ने धारदार हथियार से दोनों हाथ काट दिए और हत्या के बाद शव को...