कटिहार: अमदाबाद पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा, 86 लीटर विदेशी शराब बरामद
भागलपुर, मई 27 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र अमदाबाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 86.025 लीटर विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि अमदाबाद थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार व्यक्ति इंग्लिश डगरा की ओर से अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी शुरू की।छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चेतन सोरेन निवासी कजरा संथाली, थाना मनसाही, जिला कटिहार बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से कुल 86.025 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब के साथ प्रयुक्त बाइक भी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.