कटिहार: अब क्लबफुट से बच्चों के कदम नहीं रुकेंगे, हर बुधवार सदर अस्पताल में मुफ्त इलाज
भागलपुर, सितम्बर 28 -- कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट जन्म से टेढ़े-मेढ़े पैर यानी क्लबफुट की समस्या से जूझ रहे बच्चों के लिए राहत की खबर है। सदर अस्पताल कटिहार में अब हर बुधवार विशेष ओपीडी के माध्यम से ऐसे बच्चों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत निजी संस्था के सहयोग से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य बच्चों को समय रहते उपचार देकर संभावित दिव्यांगता से बचाना है। चिकित्सकों के अनुसार क्लबफुट का इलाज जितनी कम उम्र में शुरू किया जाए, परिणाम उतने ही बेहतर मिलते हैं। खासकर दो वर्ष तक के बच्चों की हड्डियां और ऊतक अपेक्षाकृत लचीले होते हैं, ऐसे में विशेषज्ञों की निगरानी में प्लास्टर और आवश्यक उपचार के माध्यम से पैर को सामान्य स्थिति में लाने की संभावना काफी बेहतर रहती है。
आरबीएसके टीम करेगी बच्चों की पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.