भागलपुर, अप्रैल 3 -- सेमापुर । संवाद सूत्र सेमापुर थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 48 घंटे का अखंड रामायण पाठ भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस पावन अनुष्ठान के दौरान पूरे मंदिर परिसर में "जय श्रीराम" और "जय हनुमान" के गगनभेदी जयकारे लगातार गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। अखंड रामायण पाठ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने पूरे मनोयोग और श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की तथा कथा का श्रवण किया। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल और भी अधिक भावपूर्ण हो गया। क्षेत्र के लोग परिवार सहित मंदिर पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने और पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आ...