भागलपुर, फरवरी 1 -- कटिहार, एक संवाददाता। हसनगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के घर से एक देशी कट्टा और एक लोहे का चाकू बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 31 जनवरी की रात्रि में हसनगंज थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम पोखरिया में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर छिपा हुआ है, जो रात के समय राहगीरों को हथियार दिखाकर डर-धमकाकर वसूली करता है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा ग्राम पोखरिया में विधिवत छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अभियुक्त के घर से एक देशी कट्टा तथा एक लोहे का चाकू बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने हसनगंज थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी अभियुक्त अमरदीप कुमार को मौके से गिरफ्तार कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.