जमशेदपुर, मार्च 2 -- होली को लेकर टाटानगर से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनों में रविवार सुबह से देर रात तक यात्रियों की भीड़ में उमड़ती रही। सुबह जहां टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस, पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ थी। वहीं, शाम को टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस, दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस और पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस के बाद भुवनेश्वर-आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यूपी-बिहार के यात्रियों की भीड़ दिखी। दूसरे स्टेशन से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग के कारण यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई। स्थिति यह रही कि काउंटर टिकट कंफर्म नहीं होने के बावजूद दर्जनों लोग स्लीपर कोच पर चढ़कर शौचालय से लेकर पूरे कोच में फर्श पर बैठे थे, ताकि किसी तरह रात गुजारकर लोग बिहार के स्टेशनों तक पहुंच सकें। दूसरी ओर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.