कटिया लगाने पर चार लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
कानपुर, जून 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केस्को की विजिलेंस टीम ने बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में चलाए गए अभियान के दौरान चार परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी। कार्रवाई के दौरान टीम ने मीटर और केबिल में कट लगाकर अवैध तरीके से बिजली इस्तेमाल किए जाने का खुलासा किया। विजिलेंस टीम के अनुसार ज्योरा नवाबगंज निवासी मोहम्मद आसिफ के यहां करीब 15 किलोवाट की बिजली चोरी मिली। यहां कटिया से ई-रिक्शा चार्ज होते मिला। आनंद नगर जगईपुरवा निवासी बर्तन कारोबारी धीरेन्द्र कुमार गुप्त के यहां करीब आठ किलोवाट की कटिया मिली। मीटर बाईपास कर चोरी की जा रही थी। नवाबगंज निवासी शिवम सिंह के यहां करीब 4 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई। इन तीन मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 और चमनगंज निवासी राशिद अली के यहां करीब एक किलोवाट की चोरी मिली। इन पर धारा 136 के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.