कटिया लगाकर चल रहे थे एसी-कूलर, मुकदमा
लखनऊ, जून 12 -- लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। अमौसी जोन में मॉर्निंग रेड अभियान के तहत कुल 73 संयोजनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान 06 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली चोरी करते पाए गए। जांच में सभी घरों में एसी-कूलर चलते हुए पाये गये। विभाग ने अमित कुमार, रज्जन लाल, रवि श्रीवास्तव, शांति यादव, गीता वर्मा और विजय श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं गोमती नगर के शिवपुरी और अमराई गांव उपकेंद्रों के अंतर्गत पीक आवर्स के दौरान 41 परिसरों की औचक चेकिंग की गई, ताकि विद्युत तंत्र पर अनावश्यक भार को नियंत्रित किया जा सके। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी पर सख्ती, 10 के खिलाफ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.