कटिया लगाकर चला रहे थे एसी-कूलर, बिजली विभाग की बड़ी छापेमारी, डेढ़ दर्जन लोगों पर FIR
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- यूपी की लखनऊ में लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को राजधानी के विभिन्न इलाकों में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अमौसी, गोमतीनगर, चौक और तालकटोरा में धड़ल्ले से कटिया लगाकर लोग एसी-कूलर चलाते हुए पकड़े गए। जांच में कुल 31.89 किलोवाट की अवैध बिजली खपत उजागर हुई। विभाग ने 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तड़के शुरू हुई छापेमारी के दौरान क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा। अचानक पहुंची टीमों को देखकर कई लोग मीटर से बाईपास तार और कटिया हटाते नजर आए। हालांकि, सतर्कता दल और पुलिस बल की मौजूदगी के कारण किसी भी प्रकार का विरोध सफल नहीं हो सका। अमौसी क्षेत्र के भदोईया और जिंदौर रहिमाबाद में सघन चेकिंग के दौरान 08 उपभोक्ताओं उमेश सिंह, जाकिर अली, गनी, साबिर अली, नाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.