लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने सोमवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अमौसी, जानकीपुरम और हुसैनगंज क्षेत्रों में पांच उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इनमें अमौसी से बबली देवी व महेश प्रसाद, जानकीपुरम से मिथलेश व हुशबनो और हुसैनगंज से मंजू कटिया लगाकर एसी-कूलर इस्तेमाल कर रहे थे। विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा लखनऊ सेंट्रल में कर्मचारियों को सुरक्षा प्रशिक्षण व लोड बैलेंसिंग का कार्य सौंपा गया। यह भी पढ़ें- दुबहा बाजार क्षेत्र में छापेमारी, 40 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...